स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता, राष्ट्रीय चिंतक ,जुझारू व सत्य को दृढ़ता से रखने के लिए पहचाने जाने वाले भाई राजीव दीक्षित का निधन भिलाई (छतीसगढ़ ) में 30 नवम्बर 2010 को हुआ । राजीव भाई भारत स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रवास पर थे । अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर पतंजलि योगपीठ में रखा गया था । ......

अधिक जाने…

स्वदेशी दिवस समारोह

राजीव भाई की पहली बरसी पर 28, 29, 30 नवंबर 2011 को सेवाग्राम, वर्धा में आयोजित स्वदेशी दिवस समारोह एवं स्वदेशी मेले में अवश्य पधारें| इस समारोह में स्वदेशी विषय के ऊपर व्याख्यान, आगे के कार्यक्रमों की रणनीति, स्वदेशी आंदोलन और स्वदेशी के विभिन्न पहलुओं पर दिशा तय होगी|

अधिक जाने…

स्वदेशी भारत पीठम्

राजीव भाई के अधूरे सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए प.पू. स्वामी जी के आशीर्वाद से स्वदेशी भारत पीठम (ट्रस्ट) का गठन किया गया है| मार्च 2010 में राजीव भाई की अध्यक्षता में इस ट्रस्ट का गठन हुआ था| अब उनके जाने के बाद उनके द्वारा स्थापित की गयी टीम इस ट्रस्ट का संचालन कर रही है और राजीव भाई द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के आधार पर कई तरह की योजनाओ पर ट्रस्ट ने आगामी कार्यक्रम बनाए है|

स्वस्थ्य, समृद्ध, नशामुक्त, योगमय, संस्कारवान भारत का निर्माण, यही है भारत स्वाभिमान ।

इस अभियान का उद्देश्य देश में योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ भारत का निर्माण व वैचारिक क्रान्ति के माध्यम से जागरूक समाज का निर्माण है ।

भारत स्वाभिमान की वेबसाईट देखे
 भारत को स्वदेशी, स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने वाले राजीव भाई की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित स्वदेशी दिवस समारोह एवं स्वदेशी मेले में अवश्य भाग लें और भारत को स्वदेशी बनाने के लिए तथा राजीव भाई के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी भूमिका तय करें| 30 नवम्बर को समापन समारोह में प.पू. स्वामी रामदेवजी का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन...... अधिक जाने…

जुझारू व सत्य को दृढ़ता से रखने के लिए पहचाने जाने वाले भाई राजीव दीक्षित भारत स्वाभिमान आंदोलन के माध्यम से लोगो को सच्चाई से अवगत करा रहे थे ।

उ.प्र. अलीगढ़ मे जन्मे भाई राजीव दीक्षित पिछले 20 वर्षो से बहुराष्ट्रीय कंपनियो के विरोध, स्वदेशी का आत्मसात व संरक्षण, स्वास्थ्य, आजादी को अक्षुण बनाए रखने जैसे गंभीर विषय पर शोध व कार्य कर रहे थे ।

अधिक जाने…

प्रखर वक्ता भाई राजीव दीक्षित ने अपनी ओजस्वी वाणी से विभिन्न ज्वलंत विषयो पर अपनी बातों को इतनी दृढ़ता व विशेष अंदाज मे प्रस्तुत करते थे कि सुनने वाला हमेशा के लिए उनसे प्रभावित हो जाता है ।

भाई राजीव दीक्षित ने अपने व्याख्यान मे जिन महत्वपूर्ण विषयो को लिया है वे इस प्रकार है – मौत का व्यापार ( विदेशी कंपनियो कि करतूत ), ग्रेट मिस्टेक (देश के नेताओ कि भूले), भारत की गुलामी की निशानिया, बिना दवाई और डॉक्टर के कैसे स्वास्थ्य रहे आदि है ।
समस्त विजिटरों से विनम्र अपील है कि वे इन विडियो/आडियो को एक बार अवश्य सुने तथा अपनी प्रतिक्रिया ब्लॉग पर जा कर अवश्य लिखे ।


आडियो व्याख्यान

राजीव दीक्षितजी के व्याख्यान की आडियो फाईल

पतंजलि योगपीठ सहित अनेकों स्थानो पर राजीव भाई द्वारा दिये गए लगभग 50 आडियो व्याख्यान् प्रथम चरण में उपलब्ध कराये जा रहे है । विजिटर्स की सुविधा के लिए ये व्याख्यान इस वेबसाईट पर उपलब्ध कराये गए है । इसे आप नीचे दी गई लिक पर क्लिक करके भी सुन सकते है व डाउनलोड भी कर सकते है ।

अन्य व्याख्यान सुने

योगपीठ के व्याख्यान

राजीव दीक्षितजी के पतंजलि योगपीठ में भारत स्वाभिमान पर व्याख्यान(विडियो Files)

प्रखर वक्ता भाई राजीव दीक्षित ने पतंजलि योगपीठ में भारत स्वाभिमान पर ऐसे व्याख्यान दिये है जो कि हर व्यक्ति को सोचने पर विवश कर सकते है । उन्होने ज्वलंत विषयो पर सप्रमाण अपनी बातो को बड़ी ही दृदता के साथ प्रबुद्ध नागरिकों के समक्ष रखा है ।

इस विषय पर और जाने

अन्य व्याख्यान

राजीव दीक्षितजी के देश के विभिन्न भागो में दिये व्याख्यान

भाई राजीव दीक्षित जी ने भारत के विभिन्न प्रांतो में अपने व्याख्यानों के माध्यम से ज्वलंत विषयो पर अपने अकाट्य तर्क प्रस्तुत किए है ।

इस विषय पर और जाने

आपके प्रश्न

आपके मन में उठ रहे सवालो (FAQ) के जवाब -राजीव भाई के व्याख्यान से

राजीव भाई ने अनेक ज्वलंत विषयो पर अपनी बातों को बड़ी ही दृढ़ता के साथ सप्रमाण कहा है । राजीव जी के व्याख्यानों से हमने अपने कई अनबूझे सवालो के उत्तर पाये है । हमारे प्रश्न ये हो सकते है -

इस विषय पर और जाने