स्वदेशी दिवस समारोह

भारत को स्वदेशी, स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने वाले राजीव भाई की प्रथम पुण्यतिथि पर 28 नवंबर से 30 नवंबर तक सेवाग्राम वर्धा मे स्वदेशी दिवस समारोह एवं विशाल स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 4 हजार कार्यकर्ताओं ने शिरकत की । कार्यक्रम मे परम पूज्य स्वामी रामदेव अपने उदबोधन में कार्यकर्ताओं को अहिंसक आक्रामक आंदोलन हेतु जिंदा शहीद बनने के लिए तैयार रहने का संकेत दिया है ।  वेबसाइट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

Image 01

कार्यक्रम की जानकारी

Image 02

इस मेले में राजीव भाई के व्याख्यानों की सीडी/डीवीडी निःशुल्क(या न्यूनतम मूल्य पर) प्रत्येक गाँव में बांटने के लिए उपलब्ध कराई गई । इस कार्यक्रम में देश एवं विदेश से आये साथियो ने भारत को स्वदेशी बनाने एवं प.पू. स्वामी जी और राजीव भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया । मेले में देश भर की प्रमुख स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई । जिसे हजारो लोगो ने देखा व पसंद किया ।

नोट - राजीव भाई के व्याख्यानों की सीडी/डीवीडी निःशुल्क(या न्यूनतम मूल्य पर) प्रत्येक गाँव में बांटने के लिए सेवाग्राम कार्यालय में संपर्क करें

विशेष भोजन -

राजीव भाई द्वारा अष्टांगह्रदयम के आधार पर दिये गए स्वदेशी चिकित्सा व्याख्यान के अनुसार सम्मेलन में सभी पधारे मेहमानों को उनकी प्रकृति अनुसार भोजन उपलब्ध कराया गया । इस मेले ने न केवल लोगो का स्वदेशी के प्रति आकर्षण बढाया साथ ही उन्हे स्वदेशी तथा विदेशी वस्तुओ की पहचान भी हुई । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । राजीव दीक्षित जी के अनुज प्रदीप दीक्षित, राजीव भाई के मित्रो व प्रशंसको के अथक प्रयास से ये आयोजन अत्यंत सफल रहा ।

आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा

अगले वर्ष के लिए तय किए गए कार्यक्रम

Image 02

1.) अगले वर्ष राजीव भाई के व्याख्यानों की सीडी/डीवीडी भारत के गाँव-गाँव तक पहुंचाने का संकल्प । 2.) सम्पूर्ण भारत में राजीव भाई की तरह तैयार युवाओं के साथ जागरूकता यात्राएं निकालना । 3.) राजीव भाई के सपनों पर आधारित स्वदेशी शोध केंद्र, स्वदेशी खेती का मॉडल, गौशाला का निर्माण ।
4.) राजीव भाई की स्मृति में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय तथा परामर्श सेवा की स्थापना ।



संपर्क का पता -

स्वदेशी भारतपीठम

कार्यालय: 07152-284014
प्रदीप दीक्षित: 9422140731, 9422903599
अन्य: 8055560897, 8055560827, 9405852001, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9
ईमेल एड्रैस : pradeepdixitsbp@gmail.com